Sunday, July 26, 2020

Let's Feel Again !

चलो फिर से हम वही ख़ता करते हैं..
सौदा दिलों का फिर से एक दफ़ा करते हैं !

बिखरे हुए अरमानों के टुकड़े उठाते हैं,
क्यों ना एक ख़्वाब फिर से हम मिलकर सजाते हैं ?

आँखों की जानिब कहानियां एक दूसरे को सुनाते हैं,
लफ़्ज़ों के बग़ैर ही एक दूसरे के दिल में उतर जाते हैं !

ख़ामियां तो हज़ारों हैं हम में, सुनो ना....
उन ख़ामियों में ही अपने इश्क़ की जगह बनाते हैं !

                                                                 ~ सत्यवीर

Monday, July 06, 2020

The Fault in Our Stars

चलो बस एक दफ़ा ये ख़ता करते हैं...
कुछ खामियाँ अपने सितारों की नहीं पढ़ते हैं !

क्या होगा जो ना मिलेंगे अपने सितारे
जो दिल मिलेंगे तो पूरे होंगे ख़्वाब हमारे !