Sunday, July 26, 2020

Let's Feel Again !

चलो फिर से हम वही ख़ता करते हैं..
सौदा दिलों का फिर से एक दफ़ा करते हैं !

बिखरे हुए अरमानों के टुकड़े उठाते हैं,
क्यों ना एक ख़्वाब फिर से हम मिलकर सजाते हैं ?

आँखों की जानिब कहानियां एक दूसरे को सुनाते हैं,
लफ़्ज़ों के बग़ैर ही एक दूसरे के दिल में उतर जाते हैं !

ख़ामियां तो हज़ारों हैं हम में, सुनो ना....
उन ख़ामियों में ही अपने इश्क़ की जगह बनाते हैं !

                                                                 ~ सत्यवीर

Monday, July 06, 2020

The Fault in Our Stars

चलो बस एक दफ़ा ये ख़ता करते हैं...
कुछ खामियाँ अपने सितारों की नहीं पढ़ते हैं !

क्या होगा जो ना मिलेंगे अपने सितारे
जो दिल मिलेंगे तो पूरे होंगे ख़्वाब हमारे !


Thursday, March 05, 2020

Do Lafz...

वक़्त गुज़र चुका है तक़रीर का...
कि अब क़िस्मत की तहरीर बदलने की बारी है,

मसला फ़क़त ये नहीं कि क्या तदबीर है इन उलझनों का !
मुद्दा अब ये है की क्या तुझमें तक़दीर बदलने की खुमारी है ??